गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा हमेशा करती रही है धर्म की राजनीति

जयपुर : अशोक गहलोत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमेशा धर्म की राजनीति करती रही है लेकिन भगवान के नाम पर जनता को गुमराह करना एवं नफरत फैलाना धर्म नहीं अधर्म है।
श्री गहलोत ने शुक्रवार को यहां अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में भाजपा ने देश में धार्मिक उन्माद बढ़ाने का काम बहुत सुनियोजित तरीके से किया। परन्तु यह तथ्य यह है कि हाल में हुए लोकसभा चुनावों एवं विधानसभा चुनावों में अधिकांश धार्मिक नगरियों जैसे अयोध्या, चित्रकूट, सीतापुर, शिवगंगा, प्रयागराज, नासिक, रामटेक, बद्रीनाथ, श्रावस्ती, मंगलौर (जिला- हरिद्वार) में भाजपा की हार हुई है।
उन्होंने कहा कि यह जनता-जनार्दन का एक स्पष्ट संदेश है कि इस देश में धार्मिक उन्माद की राजनीति को स्वीकार नहीं किया जाएगा एवं अधर्म की बात करने वालों पर विजय हमेशा धर्म की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *