गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा संविधान बदलने की साजिश कर रही है

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को वामपंथी दलों ने संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ रैली का आयोजन किया जिसमें भाकपा (माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, सीपीआई महासचिव डी राजा और फारवर्ड ब्लॉक के महासचिव जी देवराजन ने हिस्सा लिया। ईको गार्डन में आयोजित रैली में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार संविधान को बदलने की साजिश कर रही है।

माले महासचिव दीपंकर ने कहा कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर महिला आरक्षण विधेयक पारित कराया गया, लेकिन उसे लागू नहीं किया गया। इसे परिसीमन और जनगणना से जोड़ने का कोई तुक नहीं है। महिला आरक्षण तुरंत लागू हो और उसमें पिछड़े-दलित-आदिवासी महिलाओं के लिए कोटा भी तय किया जाए। उन्होने बिहार में हुई जातीय जनगणना के स्वागत करते हए इसे देश स्तर पर कराने की मांग की।

उन्होंने अल्पसंख्यकों को भी आरक्षण के दायरे में लाने और कुल आरक्षण की सीमा बढ़ाने व तर्कसंगत बनाने की बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संविधान को बदलने की साजिश कर रही है। कामरेड दीपंकर ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश को बड़ी भूमिका निभानी है और भाजपा को विदा करना है। इसके लिए बड़ी एकता की जरुरत है। रैली को भाकपा के गिरीश शर्मा, माकपा की सुभाषिनी अली, माले के ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा व कृष्णा अधिकारी सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *