गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गुलाम बनाने का षडयंत्र कर रही है भाजपा

फिरोजाबाद : अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार अनाज देकर लोगों को गुलाम बनाने का षडयंत्र कर रही है। लोक जागरण अभियान के अन्तर्गत समाजवादी प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह विफल रही है।

जनता उससे बहुत निराश है। महंगाई चरम पर हैं सरकार के पास कोई ठोस योजना महंगाई रोकने की नहीं है। महंगाई तब रूकेगी जब किसान खुशहाल होगा। नौकरी रोजगार भी नहीं है। भाजपा रहेगी तो समस्या बढ़ेगी। भाजपा सरकार सड़कों पर सांड़ों का आतंक है। भाजपा सरकार की सत्ता 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद नहीं रहेगी।
श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक भी जिला अस्पताल पिछले सात वर्षों में नहीं बना है। जो मेडिकल कॉलेज हैं उनमें दवा, डॉक्टर नहीं है। शाहजहांपुर और फिरोजाबाद में समाजवादी सरकार में दो अस्पताल बने। फिरोजाबाद के अस्पताल में वही सुविधाएं है जो हमने दी थी।

आज उसकी हालत खराब है। गरीब को इलाज नहीं मिल रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप्प है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसान-व्यापारी परेशान है। अपराध चरम पर है। भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बदहाल होता जा रहा है। संविधान और लोकतंत्र पर चोट की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *