गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

संदेशखाली में लोगों को उकसा रही है भाजपा

कोलकाता : ममता बनर्जी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में लोगों को कथित तौर पर उकसाने का आरोप लगाया। बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि लोगों के बीच वैमनस्य भड़काने के जिम्मेदार किसी व्यक्ति को भी बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को उकसाने और हिंसा भड़काने के लगभग 17 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने दोहराया कि गलत काम करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, “मैंने अपने जीवन में कभी भी अन्याय का समर्थन नहीं किया है। मैंने राज्य महिला आयोग के कुछ प्रतिनिधियों को तुरंत संदेशखाली भेजा और 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मैंने राज्य में किसी के साथ कभी अन्याय नहीं होने दिया और न ही कभी होने दूंगी।” बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए एक ‘भयावह’ अभियान चलाया जा रहा है और चेतावनी दी कि इस तरह के अभियान में शामिल किसी भी व्यक्ति से सख्ती से निपटा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *