गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा ही आदिवासियों का विकास करने वाली पार्टी

झाबुआ : मोहन यादव ने केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आज कहा कि भाजपा ही आदिवासियों का विकास करने वाली पार्टी है और आगे भी देश और प्रदेश में विकास का यह क्रम जारी रहेगा।
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज नामाकंन फार्म जमा करने के अंतिम दिन रतलाम लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार अनीता नागर सिंह चौहान ने यहां जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीणा के समक्ष अपना नामांकन फार्म जमा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवडा, केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया, चेतन्य कष्यप, वन मंत्री नागर सिंह चौहान सहित झाबुआ, अलीराजपुर और रतलाम जिले के भाजपा के जिलाध्यक्ष उपस्थित थे।
डॉ यादव ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा के प्रदेश सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यो को गिनाया और आदिवासियों को बताया की भाजपा की सरकार ही आदिवासियों का विकास करने वाली पार्टी है। मुख्यमंत्री ने कहां की प्रदेश और केंद्र की सरकार में विकास कार्य आगे भी जारी रहेगा। भाजपा का काल मोदी राज्य में राम राज्य की तरह है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों की सरकार है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों को अगर अन्य किसी बडे अस्पताल में भर्ती कराना हो तो उसे आवश्यक हुआ तो एयरलिप्ट करने का निर्णय भी प्रदेश सरकार ने लिया है।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर करारा तंज कसते हुए कहां की कांग्रेस के पास यहां सिर्फ एक ही उम्मीदवार है। विधायक बनाना होतो वही और सांसद का चुनाव लडना हो तो भी वही, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी आदिवासियों का भला नहीं किया, लेकिन भाजपा आदिवासियों को राष्ट्रपति के पद तक पहुंचाया। कांग्रेस ने कभी जमुना देवी या अन्य नेताओं को प्रदेश मेें मुख्यमंत्री तक नहीं बनाया।
उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों की मेहनत की संपत्ति कांग्रेस छीन लेगी और दूसरों को देगीं। मुख्यमंत्री ने सैम पित्रोदा के बयान पर कहा कि वे तो एक कदम और आगे है और अमेरिका के नियम भारत में लागू करने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस झूठ बोलने की मशीन है, एक झटके में गरीबी दूर करने की बात करते हो, इसके पहले जब सरकार कांग्रेस की थी तब गरीबी क्यों नहीं दूर की। उन्होंने आदिवासी वर्ग से अपील की है कि मतदान के दिन 13 मई को एक एक वोट डलना चाहिये।
इस अवसर पर झाबुआ जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विजय भाभर और जिला पंचायत सदस्य ममता बहादुर हठिला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *