गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राहुल की छवि को खराब करने का प्रयास कर रही है भाजपा

लखनऊ : कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव ने शनिवार को कहा कि देश में जाति धर्म के नाम पर नफरत की राजनीत करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) श्री राहुल गांधी की छवि को खराब करने का प्रयास कर रही है। पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों तथा जिला/शहर अध्यक्षों की बैठक में श्री यादव ने कहा कि देश में जाति धर्म के नाम पर नफरत की राजनीति हो रही है जिसको बचाने के लिये पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं मगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज श्री राहुल गांधी की छवि को खराब करने की कोशिश कर रही है। आज देश में महंगाई, बेराजगारी सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है जीएसटी की मार ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि आज सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी बीजेपी की बी टीम बनकर काम कर रही हैं। हम श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़कर महंगाई बेरोजगारी इत्यादि जनता के मुद्दों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से लड़ सकते हैं।
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि भाजपा के नेता कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 सालों में क्या किया। जिस गांधी परिवार के तीन सदस्यों श्रीमती इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी ने देश के लिये अपने प्राणों की आहूति दे हो तो कहने के लिए बचता ही क्या है। आज भाजपा संविधान तथा लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। हमारे पूर्वजों ने बड़ी तपस्या के बाद हमकों संविधान रूपी हथियार दिया था जिसके तहत हमें अपने अधिकार प्राप्त हुए थे आज वहीं संविधान खतरे में नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *