गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा नेता ने खाया ज़हर, हालत गम्भीर

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बक्शा पुलिस पर प्रताड़ना करने का आरोप लगाते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री भोपाल सिंह उर्फ भोले ने शनिवार को जहर खा लिया। आनन फानन में उन्हें नगर के डॉ बीएस उपाध्याय के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 14 मई की भोर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पचहटिया गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बक्सा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव के निवासी शिवजीत और सुजीत कुमार की मौत हो गई थी। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने भाजपा नेता भोले सिंह की नेतृत्व में वाराणसी लखनऊ हाइवे को जाम करके धरना प्रदर्शन किया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर लाठियां भाजकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। उसके बाद बीजेपी नेता समेत दर्जनों लोगों के खिलाफ पुलिस ने चक्का जाम करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
शुक्रवार को भाजपा नेता भोले सिंह ने अपने बयान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करके आरोप लगाया कि पूर्व सांसद धनन्जय सिंह के दबाव में बक्शा थाने की पुलिस उनको प्रताड़ित कर रही है। उनके घर पर पुलिस दबिश देकर महिलाओं को परेशान कर रही है। उनका नमकीन का कारखाना तोड़ दिया गया है, जिसके चलते वह दिन में 12 बजे भाजपा कार्यालय पर जहर खाकर जान देंगे। आज भोले सिंह बीजेपी कार्यालय के बजाय कुल्हनामऊ गांव में जाकर जहर खा लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें डॉ बीएस उपाध्याय के पास ले जाकर भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *