गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा नेता की करंट लगने से मौत

सुलतानपुर : भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा के सुलतानपुर जिला मंत्री की रविवार को करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार और पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा कोटिया निवासी रामचंद्र यादव (50 वर्ष) पुत्र राम नायक यादव के घर में छत पर निर्माण कार्य चल रहा है। उसी को लेकर वे अपने मकान की दीवार को तरी कर रहे थे तभी करंट दीवार पर उतर गया और वह दीवार पर ही लटक गए। लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन कर विधिक कार्रवाई में जुट गयी। रामचंद्र यादव भारतीय जनता पार्टी के बहुत ही समर्पित कार्यकर्ता बताए गए हैं। वह भाजपा मंडल कादीपुर के मंडल मंत्री और सुल्तानपुर पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री थे। उनकी मौत की खबर सुनकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश द्विवेदी, कादीपुर चेयरमैन आनंद जयसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजित राम, भाजपा के वरिष्ठ नेता सर्वेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र पाठक, पूर्व विधायक राम चंदर चौधरी, पूर्व विधायक भगेलू राम आदि परिजनों को सांत्वना देने घर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *