गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भाजपा के नगर पंचायत पखांजूर के पूर्व अध्यक्ष रहे तथा वर्तमान में पार्षद असीम राय की देर रात अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। नगर पंचायत पखांजूर में इन दिनों विवाद चल रहा है। अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 15 जनवरी को वोटिंग होनी है।
पुलिस के अनुसार राय वह बीती रात पखांजूर में आयोजित विकसित भारत संकल्प शिविर में शामिल हुए थे। कार्यक्रम निपटने के बाद घर चले गए और रात करीब आठ बजे फिर से नगर के पुराना बाजार के पास एक्टिवा से आ रहे थे तभी पीछे से काली कलर की पल्सर में दो लोग पहुंचे जिसमें पीछे बैठे व्यक्ति ने असीम राय के सिर में फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मुख्यमार्ग होते हुए संगम की तरफ फरार हो गए।
भाजपा नेता के घायल होने पर सिविल अस्पताल पखांजूर पहुंचाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। पखांजूर व आसपास के इलाके में सारे प्रतिष्ठानें बंद हैं, पुलिस के उच्च अधिकारी पहुंच गए हैं, शव का पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *