गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आपदा में अवसर ढूंढ रही भाजपा

शिमला : हिमाचल की राजधानी शिमला के रोहड़ू क्षेत्र में सेब की फसल को बागवान द्वारा नाले में फेंकने वाले वायरल वीडियो पर सरकार और प्रमुख विपक्षी भारतीय जनता पार्टी आमने सामने आ गए हैं। राज्य के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी का आरोप है कि भाजपा ने षड्यंत्र के तहत सेब को नाले में नष्ट करने वाला वीडियो बनाया और उसे मीडिया में वायरल किया। भाजपा आपदा में भी अवसर ढूंढ रही है और गंदी राजनीति कर रही है, जबकि यह वक्त मदद करने का है।
श्री ने कहा कि सरकार ने मामले को लेकर एसडीएम रोहड़ू को जांच कर आदेश दिए, जिसमें पाया गया कि भाजपा नेताओं के इशारे पर करीब दो सप्ताह पुराना वीडियो वायरल किया जा रहा है। भाजपा नेता साजिश रच कर ऐसे कृत्यों से सरकार को बदनाम करना चाहती है। मामले की गंभीरता से जांच के आदेश दिए गए हैं। जल्द भाजपा के षड़यंत्र को बेनकाब कर सच सामने लाया जाएगा और जो लोग इसके पीछे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
श्री नेगी ने बताया कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से सड़कों को नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार ने ज्यादातर सड़कों को बहाल कर दिया है। सेब मंडियों में पहुंच रहा है। कुछ जगहों पर लिंक रोड खराब हैं, जिनकी बहाली का कार्य तेज गति से चल रहा है। मंडियों में इस बार किलो के हिसाब से सेब बिक रहा है, जिसके बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ फल मंडी में भी किलो के हिसाब से सेब बेचने पर अच्छे दाम मिल रहे हैं। कुछ आढ़ती बार-बार हड़ताल कर सरकार के निर्णय को गलत ठहराने का प्रयास कर रहे हैं। अभी सरकार नरमी से पेश आ रही है। अगर अब भी आढ़ती आनाकानी करेंगे तो सरकार कानूनी रास्ता अपना कर सख्ती से कानून लागू करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *