गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कानपुर में भाजपा सभासद ने कार्यकर्ता को पीटा, मामला दर्ज

कानपुर : उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के काकादेव क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दबंग सभासद ने चुनावी वर्चस्व को लेकर पार्टी के एक कार्यकर्ता की जमकर धुनायी कर दी। पुलिस ने दोनो पक्षों को सुनने के बाद मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि शास्त्रीनगर क्षेत्र के भाजपा सभासद राघवेन्द्र मिश्रा ने पार्टी के कार्यकर्ता गौरव ठाकुर को बीच रास्ते में दौड़ा कर पीटा। सोशल मीडिया पर इस मारपीट का वायरल हो गया। घटना के बाद दोनो पक्षों के लोग काकादेव थाने में पहुंच गये और एक दूसरे पर आरोप लगाये।
भाजपा कार्यकर्ता गौरव ठाकुर ने आरोप लगाया कि वह बुधवार रात अपने पिता की दवा लेने निकले थे कि राघवेन्द्र और उनके भाई कौशलेन्द्र मिश्रा,अविनाश मिश्रा और शेखर त्रिपाठी ने उन्हे रास्ते में रोक लिया और लात घूंसो से पिटाई शुरू कर दी। उन्हे सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आयी है। उन्होने कहा कि वह पिछले चुनाव में सभासद के टिकट के लिये प्रयास कर रहे थे जिसके बाद से राघवेन्द्र उनसे खुन्नस खाते हैं।
उधर राघवेन्द्र ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा कि गौरव ने लूट के इरादे से उन पर हमला किया और उनकी सोने की चेन और अन्य सामान लूट लिया। पुलिस ने दोनो पक्षों की दलील सुनने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *