गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सीबीआई, ईडी का दुरूपयोग करती है भाजपा

सहारनपुर : हरीश रावत ने गुरूवार को आरोप लगाया कि कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सीबीआई,ईडी और इनकम टैक्स जैसी संस्थाओं का दुरूपयोग अपने राजनीतिक लाभ के लिये कर रही है। चकरौता रोड़ स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता जावेद साबरी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में रावत ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल मे सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल राष्ट्रहित और जनहित में किया जाता था मगर भाजपा की केन्द्र सरकार इन संस्थाओ का दुरुपयोग कर रही है।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश व कर्नाटक की तरह कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में केन्द्र मे भी परिवर्तन करने मे कामयाब रहेगी। एक सवाल के जवाब मे रावत ने कहा “ हमारी कुछ तो गलतियां रही होगी जो कांग्रेस का आधार वोट माने वाला दलित व मुस्लिम कांग्रेस से छिटक गया था।

इससे काँग्रेस को तो नुकसान हुआ ही है परन्तु इन वर्गो को भी नुकसान उठाना पड़ा है जिसका सबूत है कि उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में भी मुसलमानों का प्रतिनिधित्व संसद व विधान सभा मे कम हुआ है। जहां तक दलित व मुसलमानों को पुनः कांग्रेस के साथ लाने का सवाल है, कांग्रेस सर्व समाज को साथ लेकर चलने का काम करती है।
उत्तराखण्ड से मैदानी मूल लोगों को निकाले जाने के सवाल पर उन्होंने कहा “ लव जिहाद व लैंड जिहाद भाजपा की फैक्टरी मे बनाये गये उनके हथियार है। उत्तराखंड के लोग सीधे व ईमानदार है उन्हें लव जिहाद व लैंड जिहाद जैसे मामलों का पता नहीं है। उत्तराखं से मुस्लिमो का भगाने वाले व पलायन करने वाले भाजपा के ही लोग थे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *