गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा विधायक के पुत्र विवेक ने खुदकुशी की

रांची : झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के बेटे विवेक कुमार महतो (28)ने रांची के सिल्ली में कीटनाशक पदार्थ खाकर खुदकुशी का प्रयास किया लेकिन उसे आनन फानन में मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि विवेक रामगढ़ के चितरपुर के कॉलेज से बीटेक करने के बाद दिल्ली में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह परीक्षा देने के बाद एक सप्ताह पहले अपने दोस्त आर्यन, शेखर और कुंदन के पास सिल्ली आया था। मौके पर धनबाद जिला के ग्रामीण जिला महामंत्री निताय रजवार ने बताया कि विवेक ने अपनी मां तारा देवी को बताया था कि दो विषय में फेल हो गया हूं। उसने कहा कि आपलोग के उम्मीद पर खरा उतर नहीं पाया। इसलिए मैं जीना नहीं चाहता। घटना रविवार दिन दस बजे की है। विवेक ने कीटनाशक खाकर खुदकुशी की। साढ़े 11.30 बजे घटना की सूचना परिजनों को मिली। सिल्ली के सिंहपुर नर्सिंग होम में इलाज के बाद उन्हें रांची के मेडिका पंहुचाया। जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई। इसके बाद सदर थाना की पुलिस विवेक को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स लाया । जहां उनका आज पोस्टमार्टम किया गया। इस मौके पर भाजपा के नेता और कांके विधायक समरी लाल, झामुमो विधायक जगरनाथ महतो सहित कई नेता मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो का इलाज हैदराबाद में काफी समय से चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *