74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। बेटे प्रांशु दुबे ने पिता के निधन की पुष्टि की है। राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे 74 साल के थे। निधन की खबर के बाद पार्टी और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई. हरद्वार दुबे जनसंघ जमाने के नेता थे. आगरा में उन्होंने बीजेपी की जड़ें जमाने में अहम भूमिका निभाई थी।
हरद्वार दुबे मूल रूप से बलिया जिले के रहने वाले थे। उनका जन्म 1 जुलाई, 1949 को बलिया के हुसैनाबाद में हुआ था। 1969 में आगरा आने के बाद उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नेतृत्व किया। हरद्वार दुबे को एबीवीपी में संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई. 1989 में आगरा छावनी से बीजेपी के टिकट पर विधायक चुने गए। 1991 में दोबारा चुनाव जीतक कल्याण सिंह की सरकार में वित्त राज्यमंत्री बनाए गए।
बीजेपी सांसद हरद्वार दुबे का दिल्ली में निधन
