गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली में भाजपा अब मुख्यमंत्री आवास पर करना चाहती हैं कब्जा – आप

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने कहा कि पिछले 27 सालों से भाजपा दिल्ली में वनवास काट रही और अपना मुख्यमंत्री नहीं बना पाई तो अब मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करना चाहती है।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि कुछ दिनों से भाजपा झूठ और भ्रम फैलाने के काम में लगी हुई है। भाजपा ने दिल्ली में सत्ता हड़पने के कई हथकंडे अपनाए और आम आदमी पार्टी को तोड़ने का प्रयास किया। भाजपा दिल्ली में बार-बार चुनाव लड़ती है और हार जाती है। भाजपा दिल्ली में पिछले 27 साल से लगातार चुनाव हार रही है।
श्री सिंह ने कहा कि जब भाजपा दिल्ली में चुनाव नहीं जीत पाई, तो उसने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को खत्म करने का प्रयास किया। “आप” के विधायकों और नेताओं को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन भाजपा उसमें भी विफल हो गई। जब भाजपा के लोग दिल्ली में किसी भी तरह से जीत नहीं पा रहे हैं, तो अब वह मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। अब भाजपा के अंदर मुख्यमंत्री के आवास पर कब्जा करने की नई लालसा पैदा हो गई है, क्योंकि 27 साल से लगातार हारने के बाद ये अपना खुद का मुख्यमंत्री बना नहीं पा रहे हैं। 27 साल का वनवास बहुत बड़ा होता है।
आप नेता कहा ने अरविंद केजरीवाल से आवास खाली कर दिया है। मुख्यमंत्री के तौर पर अब आतिशी को उस आवास में जाना था, लेकिन कहने के बावजूद आतिशी को मुख्यमंत्री का आवास अलॉट नहीं किया जा रहा है, जबकि वह दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं।
श्री सिंह ने कहा कि आतिशी ने वहां मुख्यमंत्री का कार्यालय बनाकर बैठक शुरू की, लेकिन बैठक करने के बावजूद वहां के स्टाफ को खाली करवा दिया गया। कैंप कार्यालय भी वहां नहीं चलेगा। भाजपा दिल्ली में चुनाव नहीं जीत पाती है और अपना मुख्यमंत्री नहीं बना पाती है, तो अब मुख्यमंत्री के आवास पर कब्जा करना चाहती है। इन लोगों ने यह भी झूठ फैलाने की कोशिश की कि चाभी नहीं दी गई। भाजपाई उसका भी प्रचार कर रहे हैं। इनका नाम ही भारतीय झुठ्ठा पार्टी है। इनके पास झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *