सरकार को बेहिसाब धन के लिए ठहराया जिम्मेदार
बेंगलुरु : कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की कांग्रेस सरकार को कांग्रेस पार्टी के लिए बेहिसाब धन का स्रोत बताते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने राज्य में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सहित सभी मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की। ठेकेदार अंबिकापति के घर से बेहिसाब 42 करोड़ रुपये का पता लगने पर इसका विरोध प्रदर्शन का आधार बनाते हुए भाजपा ने राज्य भर के मंडलों और जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने आरोप लगाया कि संदेह है कि यह बेहिसाबी धन कांग्रेस पार्टी को चुनावी राज्यों में वित्तपोषण करने के लिए कमीशन के रूप में मिला हो। इन विरोध प्रदर्शनों को लेकर कई अहम मुद्दे उठाए जा रहे हैं, जिसमें सूखा, लोड शेडिंग, सरकारी अधिकारियों के अनियंत्रित तबादलों के साथ-साथ कानून-व्यवस्था में गडबड़ी संबंधित मुद्दों को उजागर किया जा रहा है। भाजपा का यह विरोध प्रदर्शन कल भी जारी रहेगा।
