गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा ने झारखंड में अवैध खनन के विरोध में मांगा मुख्यमंत्री से इस्तीफा

रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर और सदन के अंदर अवैध खनन के मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा किया। पूर्वाह्न 11 बजे आज सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही भाजपा के कई विधायक इस मुद्दे पर नारेबाजी करते हुए आसन के निकट आ गये। भाजपा विधायकों ने वेल में पहुंचकर खान खनिज लूटने वाली सरकार इस्तीफा दो घोटालेबाज मुख्यमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाए।
इस बीच विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो के समझाने पर कुछ देर के लिए भाजपा सदस्य अपने स्थान पर जाकर बैठे। इसके बाद भाजपा विधायक विरंची नारायण ने अवैध खनन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री के के प्रतिनिधि और सलाहकार पर ईडी का शिकंजा कसा है यह संभव है कल ईडी का शिकंजा मुख्यमंत्री के गर्दन तक पहुंच जाएं। इससे पहले भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री की इस्तीफे के मांग को लेकर भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर भी प्रदर्शन किया। सभी विधायक होर्डिंग लेकर बैठे थे। बिरंची नारायण ने कहा कि इस सरकार में मुख्यमंत्री से लेकर उनके विधायक प्रतिनिधि और प्रेस सलाहकार भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। लगातार ईडी द्वारा मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार को समन किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा विरंची नारायण ने कहा कि अब अगला नंबर मुख्यमंत्री का है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोयलाए पत्थर और बालू की लूट हो रही है। सरकारी योजनाओं के लिए बालू नहीं मिल रहा है लेकिन बालू की अवैध ढुलाई जारी है। भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कथित रूप से गलत प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार झारखंड की खनिज संपदा को लूटने वाली सरकार है। यहां के मुख्यमंत्री घोटाले में शामिल है। सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *