गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा नगर निगम चुनाव को लेकर गंभीर

नड्डा और वैष्णव दो जनवरी को सहारनपुर में

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर लोगों और राजनीतिक दलों में जबरदस्त असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की दो सदस्यीय लखनऊ पीठ द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण को समाप्त करने से उत्पन्न स्थिति से अभी राज्य सरकार को निपटना है। न्यायालय ने हालांकि राज्य सरकार को 31 जनवरी तक चुनाव कराने का आदेश दिया है।

राज्य सरकार क्या कदम उठाती है, इस पर भी चुनाव का भविष्य टिका हुआ है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी तैयारियां जारी रखे हुए है। इसी के मद्देनजर पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आगामी दो जनवरी को सहारनपुर आ रहे हैं। दोनों नेता चुनाव रणनीति पर मंथन करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *