गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा को अपने 10 सालों के शासन के दम पर वोट मांगने चाहिए

अलवर : सचिन पायलट ने सोमवार को केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा को अपने दस सालों के शासन में कराये गये विकास कार्यों के दम पर वोट मांगने चाहिए। पायलट ने आज किशनगढ़ बास में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नेता आज भी पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू, राजीव गांधी व मनमोहन सिंह के खिलाफ क्यों बोलते है क्योंकि भाजपा के दस वर्षों के शासन में विकास कार्य शून्य है।
उन्होंने कहा कि देश में चुनाव मुद्दों पर होंगे या नहीं यह कहा नहीं जा सकता क्योंकि देश में चुनाव के दौरान बेरोजगारी, महंगाई, रोजगार उद्योगों पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा ने किसानों की आमदनी दुगना करने की बात कही थी, प्रत्येक व्यक्ति के खाते में पैसे डालने की बात की थी लेकिन कुछ भी नहीं हुआ और कह रहे हैं कि 2047 का अमृत काल चल रहा है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में दो बार 25 की 25 सीट भाजपा को दी गई लेकिन क्या मिला, ऐसा 10 साल में कोई राजस्थान में बड़ा काम नहीं हुआ। उन्होंने आमजन से कहा कि इनका रिपोर्ट कार्ड देखिए फिर उसके आधार पर तय कीजिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में तराजू को तोलकर वोट देना है।
उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत किसी पर आरोप नहीं लगा रहे है लेकिन भाजपा के 10 साल के शासन को देखकर विचार करना चाहिए। कांग्रेस की जो गारंटी हैं उसे पर ध्यान दीजिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आती है तो किसानों के लिए एमएसपी का कानून बनाया जाएगा।
राजस्थान में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने कहा कि यह चुनाव अच्छे और बुरे का है। विकास और विनाश का है, इसलिए सोच समझ कर अपना वोट करें। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जो गारंटी दी हैं वह पूरी तरह खरी उतरेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *