गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा विकास करके दिखाती है

भिंड : शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला करते हुए आज कहा कि कांग्रेस वादा करती है, लेकिन भाजपा विकास करके दिखाती है। चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जिले के लहार पहुंचे। जहां चौहान ने भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही भाजपा प्रत्याशी अम्बरीश शर्मा (गुड्डू) के समर्थन में रोड शो किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लहार में प्रत्याशी ने फॉर्म नहीं भरा है अभी सिर्फ लहार में प्रत्याशी की घोषणा हुई है। वे यहां कार्यालय का उद्घाटन करने आए है। साथ ही उन्होंने कहा कि चंबल के बीहड़ों में जब आतंक का राज्य था, तो उन्होंने ग्वालियर में कहा था कि या तो मध्यप्रदेश में डाकू रहेंगे या शिवराज। हमने अपना वादा निभाया और प्रदेश से डकैतों का सफाया किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कहते थे कि दस दिन में कर्जा माफ कर दूंगा और अगर नहीं किया तो मुख्यमंत्री बदल दूंगा। जब सवा साल में भी कर्जा माफ नहीं किया, तो ज्योदिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री नहीं बदला पूरी सरकार ही बदल दी। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों के खाते में तीन हजार रुपए तक डालेंगे। उन्होंने कहा कि श्री कमलनाथ जब मुख्यमंत्री थे, तो रोते ही रहते थे कि वे क्या करें उनके पास रुपए ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सनातन का अपमान करते हैं। दुनिया चली गयी सनातन को मिटा नहीं पायी, यह क्या मिटा पाएंगे।
चौहान अपने तय कार्यक्रम के तहत भोपाल से चलकर दतिया पहुंचे थे। यहां उन्होंने पीताम्बरा पीठ पर दर्शन करने के बाद भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद वे दोपहर में लहार की गल्ला मंडी परिसर में बनाए हैलीपेड पर पहुंचे। फिर रोड शो किया। लहार पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने चौहान स्वागत किया। इसके बाद हैलीपेड से निकलने के बाद मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष लहार में रोड शो किया। फिर मंदिर में दर्शन करने के बाद मंदिर से भाटनताल स्थित भाजपा कार्यालय तक फिर से रोड शो किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *