गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एमएलसी चुनाव में भाजपा-सपा समर्थक भिड़े

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में विधान परिषद के बरेली – मुरादाबाद खंड स्नातक मतदान के दौरान खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और एक दूसरे के साथ हाथापाई करने का प्रयास किया। हंगामे की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस अनूप सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हंगामा कर रहे राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ से बाहर निकाल दिया । दोनों गुटों को शांत कराने के बाद मतदान प्रक्रिया सुचारू हो सकी। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है दो पक्षों में मामूली कहासुनी हो गई थी,जिसे समझा बुझाकर शांत करा दिया गया है। मुरादाबाद ब्लाक कार्यालय पर बने बूथ पर ब्लाक प्रमुख और समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व महानगर अध्यक्ष में वोटिंग के दौरान दोनों में झडप हो गई। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पोलिंग बूथ पर सपा एजेंटों को अंदर जाने से रोका जा रहा था जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया गया है कि समय सीमा बीत जाने के बाद भी बूथ एजेंट बनवाने का काम जारी है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *