नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने कहा है कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार तो वह संविधान को बदलकर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी),अनुसूचित जाति एवं जनजाति ( एससी, एसटी) सबका आरक्षण खत्म कर देगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहाँ कोंडली में आज नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने एक खतरनाक योजना बनाई है। घूम-घूमकर 400 सीट मांग रहें हैं। जब इनसे पूछा कि 400 सीट क्यों चाहिए, तो बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़ा काम करना है। फिर हमने पता करवाया, तो पता चला कि अगर इनकी सरकार आ गई तो इस बार ये आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। ओबीसी, एससी, एसटी सबका आरक्षण खत्म कर देंगे। इन लोगों ने पूरे संविधान को बदलने की योजना कर रखी है। हम सब लोग आज बाबा साहब अंबेडकर और उस स्वतंत्रता सेनानियों के बहुत शुक्रगुजार है, जिन्होंने इनता शानदार संविधान दिया। हमें जनतंत्र और संविधान को बचाकर रखना है और किसी भी हालत में भाजपा को संविधान नहीं पलटने देना है। हमें भाजपा को जोरदार तरीके से हराना है।
उन्होंने गांधीनगर और शहादर में नुक्कड़ सभा कर कहा कि श्री मोदी ने पूरी कोशिश की थी कि अरविंद केजरीवाल अब अंदर ही रहे लेकिन आपके बीच आ गया। मेरा कसूर ये है कि हमने अच्छे सरकारी स्कूल बना दिए, जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए। आपके लिए फ्री दवाइयों और इलाज का इंतजाम कर दिया।
पटपड़गंज की सभा में मुख्यमंत्री ने कहा, “अब ये कह रहे हैं कि 02 जून को केजरीवाल को फिर जेल जाना है। ये आपके ऊपर है। अगर आपने कमल का बटन दबा दिया तो मुझे फिर से जेल जाना पड़ेगा। आप झाडू का बटन दबाओगे, तो अरविंद केजरीवाल आपके बीच आजाद घूमेगा।ये आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गए हैं।“
आरक्षण ख़त्म करना चाहती है भाजपा
