गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी भाजपा

शिमला : अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी आम चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी। ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के अपने गृह जिला हमीरपुर से सोमवार को प्रदेश भाजपा के नेतृत्व में ‘गांव चलो अभियान’ का आगाज किया। इस अभियान का प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हमीरपुर में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में हुई। अभियान के तहत लोकसभा चुनावों के लिए बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की योजना है।
इस दौरान प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन व अभियान की प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यशाला में प्रदेशभर से 400 से अधिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बिंदल ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ जनसंपर्क के अनेक प्रकार के अभियान शुरू किए गए हैं। उसी कड़ी में गांव चलो अभियान के अंतर्गत 7990 पोलिंग बूथों में बूथ कमेटी और पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करना है।
चुने हुए प्रतिनिधियों से संपर्क करना, साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनमानस तक लेकर जाना है। चार फरवरी से 11 फरवरी तक यह अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा। कहा कि कांग्रेस सरकार झूठों की सरकार है। केंद्र से पैसा लेकर भी धन्यवाद नहीं करते। अभियान के अंतर्गत हर बूथ पर कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में गांव में जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे व लाभार्थियों से वार्ता की जाएगी। साथ ही बूथ कमेटी का गठन करते हुए बूथों को सशक्त करेंगे। सर्वश्री बिंदल और सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। श्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं को समाज के हर वर्ग से जुड़ने का आह्वान किया।
पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र कंवर, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अजय शर्मा, परिवेश शर्मा, चमन डढवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, मोर्चा के महामंत्री संजीव ठाकुर व अखिलेश कपूर, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल काकू, भाजपा हमीरपुर मंडल के अध्यक्ष आदर्श कांत व जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *