गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा 2024 में विदा हो जायेगी : अखिलेश

इटावा : अखिलेश यादव ने कहा कि 2014 में सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 में देश से विदा हो जायेगी।मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक में भाग लेने जाने से पहले अपने पैतृक गांव सैफई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा प्रमुख ने गुरुवार को कहा कि 2014 में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई थी 2024 में ठीक उसी तरह से सत्ता से विदा हो जाएगी। आज देश के जो हालत हो गए हैं उससे ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा 2024 में सत्ता से हर हाल में बाहर हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है जहां पर 80 लोकसभा सीटे हैं। भाजपा ने जनता को धोखा दिया है । जनता ही भाजपा को 2024 में सत्ता से बाहर करेगी। मुंबई में होने वाली बैठक को लेकर कहा कि लगातार ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक हो रही है। पहले बैठक पटना फिर बेंगलोर में हुई और आज से मुंबई में यह मीटिंग होने जा रही है। पूरे देश की जनता को भरोसा है । यह गठबंधन तैयार होगा। भाजपा देश से बाहर जाएगी,उनकी सरकार ने धोखा दिया है।
सपा मुखिया ने कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर आज आप सभी को हार्दिक बधाई देता हूं । दुनिया में एक ही भारत देश है जहाँ पर रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। आज के दिन हम सभी संकल्प लेकर हमारी माता बहने सुरक्षित रहें यही संकल्प लें। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक द्वारा दिये गए बयान का पलटवार करते हुए कहा कि बृजेश पाठक पद के लायक नही थे। जिस पद पर वो बैठे है और पद पर बैठ गए है तो उसका सम्मान करना पड़ेगा। उनकी जिम्मेदारी है कि स्वास्थ्य विभाग को बेहतर करें।
यह जिम्मेदारी सरकार और उनकी जिम्मेदारी है। वो अपना विभाग छोड़कर हर एक बीमारी देख रहे है। उन्होंने अपने विभाग को ही बीमार कर दिया है अगर कोई विभाग को सही करना चाहे तो अगले 10 साल तक सही नहीं कर पाएगा। स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर लूट भ्रष्टाचार बेईमानी हुई है। अस्पताल में किसी गरीब को इलाज नहीं मिल पा रहा है। किसी गरीब को गरीब को इलाज नही मिल पा रहा है। इतने सालों में उन्होंने अगर एक भी अस्पताल बनाया हो तो बता दें यह लोग इधर-उधर की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि यह लोग घोसी विधानसभा चुनाव हारने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *