गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा कल जारी करेगी घोषणा पत्र

भोपाल : मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी कल पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा की उपस्थिति में अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र नाम दिया है। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस दौरान अध्यक्ष नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेन्द्र खटीक, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा उपस्थित रहेंगे। राज्य में मतदान के लिए अब मात्र छह दिन ही शेष हैं। सभी 230 सीटों के लिए मतदान एक ही दिन 17 नवंबर को होगा। मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *