गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा शुरू करेगी ‘स्नेह संवाद यात्रा’

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व वक्फ बोर्ड हरियाणा के चेयरमैन चौधरी जाकिर हुसैन ने शनिवार को बताया कि मोदी सरकार द्वारा अल्पसंख्यक लोगों के लिये चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिये 15 जनवरी से भाजपा देश भर में अल्पसंख्यक स्नेह संवाद यात्रा निकालेगी। यह यात्रा सभी लोकसभा क्षेत्रों और विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जायेगी।
चौधरी जाकिर हुसैन ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के कार्यक्रम की रूप-रेखा के अधीन देश को छे क्लस्टर में बाँटा गया है, जिसके तहत आज पंजाब भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में नार्थ क्लस्टर की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें लद्दाख, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, दिल्ली आदि राज्य शामिल हैं। इस बैठक में इन राज्यों के प्रभारी, सह-प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष शामिल थे।
बैठक में निर्णय लिया गया है, इस स्नेह यात्रा के कार्यों की देख-रेख के लिए सभी प्रदेशों में टीमों का गठन किया जायेगा और यह टीम हर लोकसभा में एक टीम का गठन करेगी जो इस यात्रा का लोकसभा में कामकाज देखेगी। यह स्नेह संवाद यात्रा 15 जनवरी से शुरू होगी। इस यात्रा के दौरान अल्पसंख्यक समाज के लोगों को केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार द्वारा अल्पसंख्यक लोगों के लिये चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और इसका लाभ कैसे प्राप्त किया जाये, इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान करके उन्हें भाजपा के साथ जोड़ा जायेगा। उन्होंने समूचे अल्पसंख्यक समाज को केंद्र की मोदी सरकार से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ती है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता के साथ
जो वादा किया था, उसे पूरा करके दिखाया है और यह सफर मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 2024 के चुनावों में भी देश की जनता के समर्थन से विजय हासिल कर जारी रखा जायेगा। इस अवसर पर उनके साथ उनके साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी गुलाम मुस्तफा, भाजपा पंजाब के प्रवक्ता एस.एस. चन्नी, भाजपा प्रदेश मीडिया सचिव हरदेव सिंह उभा, मोहम्हद खुर्शीद अली, बिलाल शाह भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *