गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

धांधली से चुनाव जीतती है भाजपा: अखिलेश

मैनपुरी : अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धांधली से चुनाव जीतती है। मैनपुरी में पत्रकारों से बातचीत में यादव ने कहा कि ताजा उदाहरण चण्डीगढ़ का है, जहां अधिकारी ने कैमरे के सामने बेईमानी कर विपक्ष का वोट रद्द करके भाजपा को जिताया। अगर इस स्तर की बेईमानी होगी तो लोकतंत्र कहां बचा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में भाजपा ने सभी चुनावों में बेईमानी की है। 2022 का विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश की जनता ने समाजवादियों को जितया था, लेकिन बेईमानी करके भाजपा ने परिणाम अपने पक्ष में कर लिया।
उन्होने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का है। भाजपा सरकार जनता के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकार छीन रही है। समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट कर रही है। लोकसभा चुनाव में पीडीए ही भाजपा के एनडीए को हरायेगा। यादव ने कहा कि पार्टी ने भाजपा को हराने के लिए मजबूत प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। समाजवादी पार्टी की कोशिश है कि इंडिया गठबंधन मजबूत हो। गठबंधन का जो दल भाजपा को जिस सीट पर हरायेगा। वही लडे़गा।
उन्होने कहा कि भाजपा का परिवार सबसे खतरनाक है। वह परिवार समाज में नफरत फैला रहा है। संस्कृति को नष्ट कर रहा है। हमारे देश की संस्कृति मेल-मिलाप की रही है। भाई-चारे का समाज रहा है। लेकिन भाजपा का परिवार उस समाज को बांटने का काम कर रहा है।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा के लोग और अधिकारी मिलकर लूट रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वीकार कर रहे हैं कि गोरखपुर में बहुत भूमाफिया आ गये हैं। हर जिले में बड़े पैमाने पर भाजपा के भूमाफिया काम कर रहे हैं। लोगों की जमीनें छीन रहे है। जमीन कब्जा करा रहे है। भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी बन गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *