चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) -कांग्रेस गठबंधन को पराजित कर चंडीगढ़ महापौर का चुनाव जीत लिया है। महापौर के चुनाव में आठ मतपत्र अमान्य करार दिये गये। चंडीगढ़ महापौर का चुनाव लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और इंडिया गठबंधन के बीच पहला सीधा मुकाबला था। भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार ने आप-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को 16 मतों से पराजित किया। आप- कांग्रेस गठबंधन को 12 मत मिले जबकि आठ मत अमान्य कर दिये गये। पैंतीस पार्षदों और सांसद किरण खेर ने चंडीगढ़ महापौर के चुनाव के लिये अपने मतों का इस्तेमाल किया।
कुल मत 36
आप 13
कांग्रेस सात
भाजपा 14 प्लस एक योग 15 (एक मत सांसद किरण खेर)
शिरोमणि अकाली दल एक मत
भाजपा ने जीता चंडीगढ़ महापौर का चुनाव
