गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गाँधी का पुतला

देवरिया : जगदीप धनखड़ की मिमिक्री के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गाँधी का पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में आज भाजपा कार्यकर्ता शहरके सुभाष चौक पर कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी का पुतला जलाया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। श्री सिंह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी के द्वारा संसदीय इतिहास की सबसे शर्मनाक हरकत करते हुए राज्यसभा सभापति/उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बहुत अशिष्ट तरीके से मिमिक्री करते हुए भद्दा मजाक उड़ाया गया, जिसका वीडियो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा बनाया गया,जिसको पूरे देश ने देखा, यह अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है तथा संसदीय मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि धनखड़ साधारण परिवार से अपने मेहनत और काबिलियत से उपराष्ट्रपति के पद तक पहुँचे हैं और उनका इस तरीके से अपमान करना कांग्रेस सांसद की गलत मानसिकता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *