गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अखिलेश के विमान को अनुमति नहीं देना भाजपा का अहंकार

लखनऊ : अखिलेश यादव के हवाई जहाज को मुरादाबाद में उतरने की अनुमति नहीं देने को निंदनीय बताते हुये गुरुवार को कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अहंकार की पराकाष्ठा है। सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया “ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुरादाबाद में एक समारोह में सम्मिलित होना था लेकिन योगी सरकार प्लेन को लैंड होने की अनुमति नहीं दे रही है। यह बेहद निंदनीय कृत्य है। भाजपा के अहंकार का जल्द होगा अंत।”
दरअसल, अखिलेश यादव को चार जनवरी को एक निजी समारोह में शामिल होने कै लिए चार्टर प्लेन से मुरादाबाद आना था। उनके मुरादाबाद आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर थीं और पार्टी कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह था लेकिन विमान उतरने की अनुमति नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गयी है। पार्टी ने इसे निंदनीय और अलोकतांत्रिक बताते हुए भाजपा के अहंकार की पराकाष्ठा का शीघ्र ही अंत होने की प्रतिक्रिया जताई है।
इस संबंध में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि डीजीसीए के मुताबिक हवाई पट्टी पर निर्माण कार्य जारी रहने की वजह से विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी जा सकती है। गुरुवार को अपने आधिकारिक बयान में उन्होने कहा कि हवाई पट्टी पर मरम्मत का कार्य चल रहा है जिसकी वजह से सुरक्षा के कारणों से नहीं उनके विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *