गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा का अभियान, शर्मा ने किया दीवार लेखन

भोपाल : विष्णुदत्त शर्मा ने आज भोपाल में दीवार लेखन कर लोकसभा चुनाव के पहले हो रहे पार्टी के इस दीवार लेखन अभियान की शुरुआत की। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शर्मा ने स्थानीय शिवाजी नगर के वार्ड क्रमांक 45 के बूथ क्रमांक 159 पहुंचकर दीवार लेखन किया। इस दौरान उन्होंने दीवार पर ‘एक बार फिर, मोदी सरकार’ का लेखन किया। आगामी लोकसभा चुनाव के पहले पार्टी के इस अभियान की आज पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुरुआत की है। इसी क्रम में शर्मा ने मध्यप्रदेश में इसका आगाज किया।
दीवार लेखन के बाद शर्मा ने संवाददाताओं से इस संबंध में कहा कि ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ के स्लोगन के साथ कमल का फूल दीवार पर अंकित किया जा रहा है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता हर बूथ पर उतरने वाला है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की पार्टी अध्यक्ष ने शुरुआत की है। अब पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, सांसद, विधायक सभी इस अभियान में भाग लेंगे। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि हर बूथ पर चुनाव जीतने की रणनीति के साथ इस अभियान की शुरुआत की है। भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में इतिहास बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *