गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा का कांग्रेस मुक्त भारत करने का सपना चूर

सिरसा : हरियाणा में सिरसा के पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. सुशील इंदौरा ने भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के ‘कांग्रेस मुक्त भारत बनाने’ के सपने को हिमाचल के लोगों ने चोट पहुंचाते हुए चूर कर दिया है। श्री इंदौरा ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) व भाजपा के नेताओं को यह गलतफहमी है कि वो देश के लोगों को गुमराह करके, कभी राष्ट्रहित के नाम पर, कभी धर्म के नाम पर, कभी गाय-गोबर के नाम पर अपना फायदा उठाती है, उस बात को हिमाचल के लोगों ने गलत साबित करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल के चुनाव से साबित हो ही गया, गुजरात ने भी साबित किया है कि लोगों के मन से कांग्रेस को खत्म करना नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि यह ठीक है कि कांग्रेस में मजबूत नेतृत्व की मांग हमेशा रही है। अब श्री राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में जनता जनार्दन का जिस तरह साथ मिल रहा है, उससे मजबूत नेतृत्व पैदा हो रहा है।
श्री इंदौरा ने कहा कि देश का भविष्य कांग्रेस की मजबूती में ही छिपा है। साथ ही लोकतंत्र का मजबूत करने का काम कांग्रेस बखूबी कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनभावनाओं के अनुरूप काम कर रही है। विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव हो, देश-प्रदेश में बदलाव जरूर आएगा। लोग एक बार फिर मजबूत नेतृत्व के लिए कांग्रेस को दिशा देने का काम करेंगे, वहीं भारत के लोकतंत्र को बचाते हुए भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए अच्छे फैसले लेने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *