गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा का ट्रिपल इंजन सरकार बनाना दिवा स्वप्न

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि प्रदेश नगर निकाय चुनाव में, भाजपा का ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना दिवा,स्वप्न है। पटेल रविवार को फर्रुखाबाद जिले के शहर आवास विकास स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश एवं,केंद्र ,दोनों जगह भाजपा की डबल इंजन सरकार ने ,जनता के साथ छलावा व धोखा किया, जिससे जनता नाराज है और उसने आगे विकास के लिए, अखिलेश यादव के सपा प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दिया है। उत्तम ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के बड़े-बड़े नेता ,घबराकर इस चुनाव में घूम रहे हैं और ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की कहते हैं जबकि डबल इंजन की सरकार ने , डीजल पेट्रोल रसोईया गैस दवाईयां आदि के दाम बढ़ाए और जनता भीषण महंगाई से त्रस्त है।यह जनता भाजपा को डबल वोटों से हरा देगी ऐसे में, ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना दिवा स्वप्न है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान पर कि साइकिल पंचर हो गई, पर व्यंग करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष श्री उत्तम ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह क्या साइकिल के मिस्त्री हैं ,वह,सरकार मे मंत्री हैं वह अपना विधानसभा चुनाव हार गए ,और तीसरा इंजन फेल हो गया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं कि सपा अराजक तत्वों, तमंचों की पार्टी है, वह भगवा चोला पहनकर अपशब्द एवं अमर्यादित भाषा बोल कर माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। यह लोकतंत्र का महापर्व है जनता सपा की विचारधारा पसंद करती है ,जिससे लोकतंत्र मजबूत होगा ऐसे में चुनाव को महापर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव एवं सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का प्रथम राउंड 4 मई को पूरा हो गया,। इस राउंड में,सुल्तानपुर, बाराबंकी, शाहजहांपुर ,बरेली के अपने भ्रमण करने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस राउंड में साइकिल ने बाजी मार दी और भाजपा से बहुत आगे निकल गई। इसके बाद उन्होंने खिमशेपुर, मोहम्मदाबाद, नवाबगंज, कायमगंज तथा शमशाबाद से चुनाव लड़ रहे अपने सपा प्रत्याशियों के पक्ष में आज देर सायं काल तक चुनाव प्रचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *