गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा का इंडिया गठबंधन कर देगा पूरी तरह से सफाया

इटावा : शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया है कि इंडिया गठबंधन मौजूदा लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पूरी तरह से सफाया कर रहा है। इटावा संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन उम्मीदवार जितेंद्र दोहरे के समर्थन में जैतपुरा, बंसरी और महेवा में चुनावी सभाओ को संबोधित करते हुये शिवपाल ने कहा कि पहले, दूसरे,तीसरे चरण में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को खासी कामयाबी मिलती दिखाई दे रही है। चौथे चरण में यह कामयाबी और व्यापक नजर आएगी।
इटावा, बंदायूं और मैनपुरी में चुनाव के दिन हुई गुंडागर्दी की घटनाओं का जिक्र करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सत्ता के इशारे पर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी को बुरी तरह से परेशान किया है ताकि इंडिया गठबंधन का वोट प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि जिस तरह की परंपरा सत्ता के इशारे पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियो ने इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी का उत्पीड़न कियार हैं वह यह क्यों भूल जाते हैं कि सत्ता परिवर्तन भी होता है जब सत्ता परिवर्तन होगा तो निश्चित ही है कि यह परंपराएं आगे भी बढ़ेगी लेकिन इसके बावजूद भी वह कुछ नहीं कहना चाहते हैं।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा का कोई कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी के खिलाफ कोई झूठी भी शिकायत करता है तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ऐसी कार्रवाई करने के लिए तैयार हो जाते हैं जैसे इंडिया गठबंधन का पदाधिकारी कोई बड़ा अपराधी हो या फिर उसने कोई और बड़ा जुर्म किया हो। सत्ता के इशारे पर काम करने वाले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी यह भी भूल जाते हैं कि सत्ता का परावर्तन होता है और जब सत्ता का परिवर्तन होता है तो निश्चित है कि उनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता के इशारे पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से जो उत्पीड़न से जुड़ी हुई कार्यवहिया अमल में लाई जा रही हैं वह निश्चित तौर पर गलत तो कहीं जाएगी! साथ ही स्वच्छ लोकतंत्र के खिलाफ भी मानी जाएंगे।
बूथ एजेंटों को विशेष नसीहत देते हुए उन्होने कहा कि दो दिन पहले एजेंट गायब हो जाए, नही तो पुलिस झूठे मुकदमे लगाकर काम नही करने देगी, मतदान वाले दिन एजेंट पांच बजे सुबह बूथों पर पहुंचे। जनसभा में उत्तर प्रदेश सरकार रामसेवक यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव गोपाल यादव, जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य,महामंत्री वीरभान सिंह भदौरिया आदि नेताओ ने सभा को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *