गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा की अंदरूनी कलह हुई उजागर

फतेहपुर : स्थानीय निकाय चुनाव में उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी होने के साथ ही फतेहपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर उठे विरोध के लगातार होते मुखर स्वरों पर लगाम लगाते हुए पार्टी ने आज लगभग छह पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि सोभा अग्रवाल पूर्व जिला मंत्री, हिमांशु त्रिपाठी जिला पंचायत सदस्य, मंडल अध्यक्ष, शिवकांत सविता जिला मंत्री किसान मोर्चा, प्रदीप कश्यपमंडल अध्यक्ष, अशोक निषाद मंडल कार्य समिति सदस्य, नरेश चन्द्र सोनकर पूर्व टाउन एरिया अध्यक्ष को आज 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *