तपोवन/धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन भारतीय जनता पार्टी विधायकों ने तपोवन सदन परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा विधायकों ने कांग्रेस सरकार की गारंटियों के खिलाफ जाेर-शोर से नारेबाजी की। भाजपा ने अपने प्रदर्शन के जरिये प्रदेश सरकार को 10 गारंटीयों की याद दिलाई। इस दौरान भाजपा विधायकों ने गारंटियों का जिक्र करते हुए पोस्टर गले में टांग कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह प्रदर्शन प्रदेश कि कांग्रेस सरकार को याद दिलाने के लिए है कि उन्होंने जनता से वादे किए थे और सत्ता में आए। लेकिन एक साल का समय हो गया और अभी तक प्रदेश सरकार ने अपनी गारंटी है पूरी नहीं की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा व प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला सभी कांग्रेस नेता पहली कैबिनेट में गारंटियां पूरे करने का दावा करते रहे लेकिन अब गारंटीयों को पांच साल में पूरा करने का बहाना कर रहे हैं।
इस दौरान श्री ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि देश भर ने देख लिया है की गारंटी का क्या हश्र होता है इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की हर हर के बहाने प्रदेश कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, कि देश ने देख लिया है कि कांग्रेस की गारंटीयों का क्या हश्र होता है। उन्होंने कहा कि देश में केवल एक ही गारंटी मान्य है गारंटीयों को पूरा करने की गारंटी और वह है नरेंद्र मोदी की गारंटी।
श्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने झूठी गारंटियां देकर लोगों को ठगा है। अभी तक ओपीएस भी लागू नहीं हो पाई। महिलाओं को 1500 रुपये, 300 यूनिट फ्री बिजली, गोबर और दूध खरीदने व पहली ही कैबिनेट में एक लाख नौकरी देने की गारंटियां एक साल बाद भी पूरी नहीं हो पाई हैं। उन्होंने कहा कि अब कोई बहाना नहीं चलेगा। सुक्खू सरकार ने 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन लिया है।
शीतकालीन सत्र के पहले दिन से ही भाजपा का धरना-प्रदर्शन
