गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुंछ सशस्त्र पुलिस शिविर में विस्फोट

जम्मू : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में सशस्त्र पुलिस शिविर के परिसर में अचानक विस्फोट हो गया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि विस्फोट मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात सशस्त्र पुलिस शिविर में हुआ, जिसके कारण पार्क किए गए कुछ वाहनों की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने कहा, “विस्फोट में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और विस्फोट होने के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।”
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, “सुरनकोट में जम्मू-कश्मीर पुलिस की सशस्त्र बटालियन के पार्किंग क्षेत्र में कल रात कुछ कम तीव्रता और कम प्रभाव वाले रहस्यमय विस्फोट की सूचना मिली है, जिसके कारण कुछ पार्क किए गए वाहनों की खिड़की के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *