गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बारुदी सुरंग के जरिए विस्फोट, एक जवान शहीद

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के तहत नारायणपुर जिले में आज बारुदी सुरंग विस्फोट के कारण एक जवान शहीद हो गया। वहीं कल शाम कांकेर जिले में नक्सलियों ने एक आरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। पिछले दो दिनों में बस्तर संभाग में पांच जवान शहीद हो गए। नारायणपुर पुलिस अधीक्षक पुस्कर शर्मा ने बताया कि ओरछा विकासखंड के थाने से छत्तीसगढ़ आर्म्स और जिला पुलिस के जवान की संयुक्त टीम नक्सली प्रभावित क्षेत्र में गश्त के लिए निकली थी। इसमें लगभग पचास जवान शामिल थे। थोड़ी दूर पहुंचने के बाद बटटूमपारा के पास नक्सलियों द्वारा बिछायी गयी बारुदी सुरंग में विस्फोट होने पर 16वीं वाहिनी का प्रधान आरक्षक संजय लकड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ओरछा अस्पताल तक पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहीद प्रधान आरक्षक संजय लकड़ा मूल रूप से जशपुर जिला निवासी हैं। इधर कांकेर के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि सेना का एक जवान मोतीराम अंचला अवकाश पर अपने गृहग्राम आमाबेड़ा आया हुआ था। कल शाम जवान पास में ही मेला देखने आमाबेड़ के उसली गांव गया था, यहां हथियारों से लैस नक्सलियों के समूह ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। आमाबेड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है। इसके पहले कल सुबह सुकमा जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *