पुरानी रंजिश को लेकर की थी हत्या
अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के खैरथल में पिछले दिनों हुये ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुये पुलिस ने आज दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना अधिकारी अमित चौधरी ने बताया कि 11 सितम्बर को सुबह ग्राम तिगांवा थाना कोटकासिम निवासी मृतक सुभाष चंद्र यादव उम्र 35 साल का शव सड़ी गली अवस्था में सरकारी स्कूल के पीछे ग्राउंड में झाडिय़ों मे मिला था।
मृतक के भाई द्वारा दर्ज करवाई गयी रिपोर्ट पर गठित पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद लेते हुए घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं संदिग्ध व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की गई तथा कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए संदिग्ध खेमचंद कुम्हार, निवासी तिगांवा तथा देवेंद्र उर्फ नानू निवासी तिगांवा से गहनता से पूछताछ की गई। पुछताछ करने पर आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर मृतक सुभाष की हत्या करना स्वीकार किया गया।
