गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

छह बदमाश गिरफ्तार, एक बाल अपचारी निरुद्ध

चित्तौड़गढ़ : राजस्थान में चित्तौडगढ जिले के हमीरगढ़ से पहले सोनियाणा पुलिया के पास पिछले दिनों हत्या कर फेंके शव के मामले का खुलासा करते हुये पुलिस ने छह बदमाशो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भावेश आहूजा उर्फ गुड्डू (23) निवासी इंदौर हाल सिंधी कॉलोनी प्रताप नगर, प्रकाश उर्फ बीनू उर्फ पपला गुर्जर (19) निवासी मीठा राम जी का खेड़ा, प्रभु सिंह चौहान (21) निवासी मंदसौर हाल लाल जी का खेड़ा, पुष्पेंद्र सिंह उर्फ भूपसा (20) निवासी रीठौला, साहिल बैरागी (25) निवासी सैंथी थाना सदर तथा मनीष उर्फ मोंटी के रूप में की गयी है। इस मामले में एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 25 फरवरी को सोनियाणा पुलिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। घटनास्थल पर एफएसएल, एमओबी व साइबर टीम को बुला गहनता से निरीक्षण किया गया। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार किया। देहली गेट थाना कोतवाली निवासी बाबूलाल सालवी ने वायरल फोटो देख मृतक की शिनाख्त अपने बेटे विनोद सालवी के रूप में की। मृतक विनोद का पोस्टमार्टम करवा शव अंतिम स ंस्कार के लिए परिजनों को सौपा गया।
पुलिस ने तकनीकी सहायता से घटना में भावेश समेत 9 जनों द्वारा घटना करना सामने आया। सभी आरोपी अपने घर से फरार थे और उनका फोन भी बंद आ रहा था। आरोपियों को ट्रेस करते हुए पुलिस ने भावेश आहूजा को मध्य प्रदेश के दमोह, प्रकाश उर्फ बीनू गुर्जर को मोरबी गुजरात, प्रभु सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, साहिल बैरागी एवं बाल अपचारी को मध्य प्रदेश के उज्जैन तथा मनीष उर्फ मोंटी को गंगरार से डिटेन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *