गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, चार गिरफ्तार

झालावाड़ : राजस्थान में झालावाडा जिले के सुनेल थाना क्षेत्र के हडमतिया हिंदूसिंह गांव में 25 वर्षीय युवक दुर्गेश मेघवाल के ब्लाईंड मर्डर के मामले पुलिस ने 10 घंटे के अंदर खुलासा करते हुये चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन लुहार, (22) समेत बलवंत सिंह, (21), दुर्गेश सिंह (25) निवासी हनोतिया रायमल एवं प्रेम सिंह (25) निवासी हनोतिया हिंदूसिंह थाना सुनेल के रूप में किया गया।
उन्होंने बताया कि शनिवार को मृतक युवक दुर्गेश मेघवाल के पिता रामप्रसाद ने घटना के संबंध में घटनास्थल पर एक तहरीर रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा दुर्गेश गांव के ही पूर सिंह के यहां हाली का काम करता है।
आरोपी अर्जुन लुहार का मृतक दुर्गेश मेघवाल की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। राह में रोड़ा बने हुए दुर्गेश को रास्ते से हटाने के लिए अर्जुन ने अपने दोस्तों बलवंत सिंह, दुर्गेश सिंह और प्रेम सिंह को साथ मिला स्कूल के पुराने भवन में दुर्गेश मेघवाल को साथ ले जाकर शराब पिलाई। शराब के नशे में चारों ने मिलकर ईंट व पत्थरों से वार कर निर्मम हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *