मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ मतदान केंद्र के एक बीएलओ को निर्वाचन कार्य मे लापरबाई बरतने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित अस्थाना ने आज तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण करने के लिये चुनाव आयोग के निर्देशानुसार किया जा रहा है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र 03 सबलगढ़ के मतदान केन्द्र क्रमांक 85 के बीएलओ सुनील कुमार शर्मा द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित अस्थाना ने आज तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय बेरईगिर्द के प्राथमिक शिक्षक सुनील कुमार शर्मा को बीएलओ नियुक्त किया है। इनके द्वारा मतदाता सूची के कार्य में गंभीर लापरवाही की गई। जिसके संबंध में खण्ड स्त्रोत समन्वयक अधिकारी ने कारण बताओ पत्र जारी कर वस्तुस्थिति के बारे में पूछा है। सुनील कुमार शर्मा ने शासकीय कार्य में रूचि नहीं ली, जबकि विद्यालय में भी अनुपस्थित होना बताया गया। सभी साक्ष्यों का मानते हुये बीएलओ सुनील कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
लापरवाई करने पर बीएलओ निलंबित
