गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अनूपगढ़ जिले के घडसाना ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार को मंगलवार को परिवादी से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस हेमन्त प्रियदशी ने बताया कि परिवादी द्वारा शिकायत दी गयी कि ए.एन.एम. के पद पर संविदा के अनुबंध का बढ़ाने और ड्यूटी ज्वाइन कराने की एवज में अजय कुमार ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी घड़साना, जिला अनूपगढ़ द्वारा 18 हजार रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया।
शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज कार्रवाई करते हुये ब्यूरो टीम ने आरोपी अजय कुमार को परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि आरोपी द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से आठ हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *