गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष

गोली लगने से एक युवक घायल

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना शहर में आज दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह मामला कथित रुप से प्रेम प्रसंग को लेकर आज सुबह युवकों के दो गुटों के बीच पतिराम सीताराम धर्मशाला रोड़ पर जमकर मारपीट, पत्थरबाजी और फायरिंग हुई। इस घटना में एक युवक विकास परमार को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के लिये रेफर कर दिया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस आरोपियों के पहचान के लिये सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *