गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जमीनी विवाद पर दो पक्ष में खूनी संघर्ष

नरसिंहपुर : मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई संघर्ष में एक महिला की हत्या कर दी गई।
पुलिस थाना ठेमी के बंजारी टोला नया गांव में दो पक्ष में जमीनी विवाद पर से खूनी संघर्ष हो गया जिसमें एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस संघर्ष में दो अन्य घायल हुए है, जिनको जिला चिकित्सालय में उपचार लाया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे ने बताया कि जमीन विवाद से झगडा में एक पक्ष की रामवति लोधी की हत्या कर दी गई है, उग्रसेन लोधी एवं रामकली बाई घायल है उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *