गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पन्ना में दो आदिवासी गुटों के बीच खूनी संघर्ष, तीन लोगों की मौत

पन्ना : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में सिमरिया थाना अंतर्गत कड़ना गांव में दो आदिवासी गुटों में आपसी विवाद के चलते जानलेवा खूनी संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गयी। आज सुबह घटना की जानकारी लगते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया और गांव छावनी में तब्दील हो गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि दो आदिवासी गुटों में हुए विवाद के बाद खूनी संघर्ष में अर्जुन सिंह, गोविंद सिंह और धूप सिंह की मौके पर मौत हो गयी। पुलिस बल मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में ले लिया है तथा स्थिति अब नियंत्रण में है। इस ट्रिपल मर्डर की मुख्य वजह क्या है, पुलिस द्वारा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *