गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

BMC को परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए निर्देश

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) को मुंबई में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिये हैं। विधान भवन सचिवालय में आयेजित बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा करने में देरी के लिए नगर निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई और सवाल किया कि नगर निगम को परियोजनाओं को पूरा करने में सालों क्यों लगते हैं, जबकि केंद्र सरकार दो से तीन साल में समान कार्य पूरा करती है। उन्होंने गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड और वर्सोवा-भायंदर कोस्टल रोड जैसी प्रमुख परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए नगर निगम को निर्देश दिया।
BMC ने विशिष्ट समयसीमा के बारे में मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि अंधेरी का गोखले ब्रिज 30 अप्रैल तक, विक्रोली ईस्ट-वेस्ट ब्रिज 31 मई तक, कार्नेक ब्रिज 10 जून तक और विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट ब्रिज 31 दिसंबर तक पूरा हो जायेगा।
बैठक में बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *