गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिले

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र में आज एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिले। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मौत का कारण पता लगाने की कोशिश प्रारंभ कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिरोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुरावली इलाके में रहने वाला जितेंद्र झा नाम का व्यक्ति मजदूरी करता है। जितेंद्र के साथ उसकी पत्नी त्रिवेणी और बेटा अचल झा रहते थे। दो दिन से इनका घर बंद था। रविवार सुबह आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध आ रही थी। संदेह हाेने पर पुलिस को सूचना दी गयी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने पाया कि घर के अंदर दंपत्ति और उनका बेटा फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि कुछ दिनों से दंपत्ति गुमसुम रहने लगे थे। दो दिन पहले इन्हें देखा गया था। इसके बाद शनिवार को पूरे दिन दरवाजा नहीं खुला। पुलिस यह पता करने की कोशिश में है कि यह आत्महत्या का मामला है अथवा हत्या का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *