मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में स्थित चंबल नदी में पिछले दिनों पानी में डूबे सात लोगों में से दो और लोगों के शव को बाहर निकाल लिया गया है।
कलेक्टर अंकित अस्थाना के मार्गदर्शन में शनिवार को दो, रविवार को तीन और आज सोमवार को शेष बचे 2 लोगों के शव बाहर निकाला गया। जिनमें बृजमोहन कुशवाह, 12 वर्षीय लवकुश कुशवाह की डेडवॉडी निकालकर परिजनों को सौंपी गई है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस रेस्क्यू कार्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व मुरैना, शिवपुरी एवं ग्रामीण 80 लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रमशः 7 शवों को बाहर निकलाकर परिजनों को सौपा है। इस कार्य में अपर कलेक्टर नरोत्तम भार्गव, एसडीएम सबलगढ़ सुश्री मेघा तिवारी, एसडीओपी सबलगढ़, तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा सहित राजस्थान जिले के करोली और सबलगढ़ के राधेन रायड़ी के आसपास के गोताखोरो ने अपनी सूझबूझ के साथ इन सभी 7 शवों को निकालने में विशेष सहयोग किया है।
चंबल नदी में डूबे दो और श्रद्धालुओं के शव को बाहर निकाला गया
