गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तीन दिन पहले गंगा में डूबे दिल्ली के युवक का शव बरामद

देहरादून : उत्तराखंड के देहरादून जिलांतर्गत, ऋषिकेश में बीते सात अप्रैल को गंगा की तेज बहाव में डूबे दिल्ली निवासी युवक का शव सोमवार को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के गोताखोरों ने खोज निकाला। एसडीआरएफ प्रवक्ता ललिता नेगी ने बताया कि खोजी टीम द्वारा ऋषिकेश में पूर्व में डूबे व्यक्तियों की तलाश में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज पशुलोक बैराज चैनल में एक शव फंसा हुआ दिखाई दिया।

टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए बैराज के चैनल में फंसे शव को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति की पहचान अमरजीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह, निवासी सरिता विहार, के0 जसोला, नयी दिल्ली के रूप में हुई। यह युवक जो विगत सात अप्रैल को अपने दोस्तों के साथ निम बीच पर नदी में नहाते हुए गंगा की तेज लहरों की चपेट में आने से डूब गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *